मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया

अरुण सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए

चंडीगढ़, 16 मई 2024: जनवरी माह के दौरान चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साढ़े तीन माह बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। बीजेपी इस पर पूरी तरह से चुप्पी साध कर लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार को टालने की कोशिश कर रही है।

इन बातों का प्रगटावा करते हुए आज पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया, चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार और आप पार्षदों ने इस विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन और बीजेपी अध्यक्ष जीतेंद्र मल्होत्रा से कई सवाल पूछे।

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि जिन लोगों ने मेयर चुनाव के दौरान लंकातंत्र की हत्या की और करवाई है, वह बीजेपी के लिए बहुत घातक साबित हो रहे है। आहलूवालिया ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों के बारे में सब कुछ पता होने के बावजूद अब तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन को कोई कार्रवाई करने दी जा रही है।

See also  चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय नामदेवराव जादे ने पुष्टि की है कि वोटों की गिनती भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार

उन्होंने कहा कि बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई है, कि मेयर चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या करने वाले अनिल मसीह का लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा उसका सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के साथ अनिल मसीह का प्यार और साथ पूरी दुनिया ने देखा है।

डॉ. आहलूवालिया ने आगे कहा कि मेयर चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं, अगर लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई और लोकसभा चुनाव के दौरान उनका सहारा लिया जा रहा है, तो इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जिसके लिए चंडीगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

डॉ. आहलूवालिया ने कल कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में गए सुभाष चावला के बारे में बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन से लेकर मनीष तिवारी के नामांकन दाखिल करने तक, इंडिया अलायंस-को लेकर सुभाष चावला को कोई शिकायत नहीं थी। मेयर चुनाव के दौरान उन्होंने गठबंधन में रहकर अपना पूरा समर्थन दिया और अब भाजपा में शामिल होकर अब इंडिया अलायंसके बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष चावला द्वारा अपने निजी फायदे के लिए ऐसी झूठी बातें की जा रही हैं।

See also  ਖ਼ਰੀਫ਼ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਨਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਛੱਡਣ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਜਾਰੀ

इस मौके पर पार्षद प्रेम लता, मनोवर, रामचन्द्र यादव, योगेश ढींगरा, हरदीप सिंह, जसविन्दर कौर व सुमन शर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts:

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕਰਨ ਦੀ ਇਜ਼ਾਜਤ ਨਹੀਂ ਦੇਵੇਗੀ: ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Police Complaint Authority Now Functional in Chandigarh: Citizens Can Lodge Grievances

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪਠਾਨਕੋਟ ਜ਼ਮੀਨ ਘੁਟਾਲਾ : ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਏਜੰਸੀ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Section 144 imposed around all water bodies in Chandigarh

Chandigarh

ਖੇਡ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਨਿਕਾ ਆਹੂਜਾ ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟੀਮ ਵਿੱਚ ਚੁਣੇ ਜਾਣ ਉਤੇ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ

Punjab Sports News

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਆਟਾ/ਕਣਕ ਦੀ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਲਈ ਨਵੀਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ...

Punjab Cabinet

ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ 76 ਲੱਖ ਰੁਪੈ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Jalandhar

ਤੁਸੀਂ ਕਿਸ ਹੈਸੀਅਤ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ ਜਾਰੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਪੁੱ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਸਾਲ ਦੇ ਅੰਤ ਤੱਕ ਖੇਤੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਆਧਾਰਤ ਸੱਤ ਸੀ.ਬੀ.ਜੀ. ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਕਰਾਂਗੇ ਸ਼ੁਰੂ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

Uncategorized

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ 'ਚ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਕਾਬੂ

ਪੰਜਾਬ-ਵਿਜੀਲੈਂਸ-ਬਿਊਰੋ

ਐਸ.ਐਸ.ਐਫ. ਨੇ ਪਹਿਲੇ ਮਹੀਨੇ 389 ਸਕਿੰਟ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ 1053 ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ‘ਚ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Tiranga Pratiyogita - MC Chandigarh’s initiative to promote patriotism and community engagement

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Fire team rescues a couple from drowning under the railway bridge Ind. area Phase-I

Flood in Chadigarh

ਮਾਤਰੂ ਵੰਦਨਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ 52229 ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚਾਲੂ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਵੰਡੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ 25 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ में पीने के पानी को लेकर बड़ा खुलासा, 35,220 मीटर खराब!

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਜ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵੱਲੋਂ ‘ਸਟੂਡੈਂਟ ਪੁਲਿਸ ਕੈਡਿਟ’ ਸਕੀਮ ਦੀ ...

Punjab News

ਜੀ-20 ਸੰਮੇਲਨ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਰੈੱਡ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾਈ

Punjab Crime News

Digital Revolution in Punjab: Sarpanchs, Nambardars & Mcs Empowered to Verify Applications Online

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा 'श्री राम कला उत्सव' का आयोजन ।

Chandigarh

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਸਾਲ 2019 ਦੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.