नौकरी की सुरक्षा व रेगुलराइजेशन पालिसी की मांग को लेकर सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने परिवार व बच्चों सहित किया गवर्नर हाउस को कूच ।

चंडीगढ़ पुलिस ने कांट्रैक्ट कर्मचारियों को बीच में रोका: एस डी एम को सौंपा मांग पत्र ।।

सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों के नौकरी खोने का होगा असर आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों पर भी । कोड आफ कंडक्ट से पहले मामला सुलझाने की मांग ।

वर्षों से सैंक्शन पोस्टों पर कार्यरत कांट्रैक्ट कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए रिटायरमेंट तक स्पेशल कैडर बनाने की मांग की ।।

चंडीगढ़ प्रशासन ने मांग पत्र पर दिया था आश्वासन ।।

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने परिवार व बच्चों सहित संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के सहयोग से गवर्नर हाउस को कूच किया ।

चंडीगढ़ व म्युनिसिपल कार्पोरेशन के विभिन्न कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा के लिए प्रशासक को संबोधित मांग पत्र सौंप कर स्पेशल कैडर बनाने की मांग की।

चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में सैंक्शन पोस्टों पर लगभग बीस वर्षों से कांट्रैक्ट,आऊटसोर्सिंग व रिटायर्ड कर्मचारी कार्यरत हैं ।

इन कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन ने कोई सुरक्षित नीति नहीं बनाई है और न ही साथी राज्यों की नीति को अपनाया है और न ही आज तक किसी राजनीतिक दल ने नीति बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से पहल की है व सिर्फ खोखले वादे ही किए हैं जिसके कारण आज इन सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों का भविष्य ताक पर है।

हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन के परसोनल विभाग द्वारा सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों से‌‌ रैगुलर भर्तियों के लिए खाली सैंक्शन पोस्टों का खाका मांगा गया था । जिसमें सैंक्शन पोस्टों पर कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग वर्कर्स के पदों को भी खाली मान कर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा रैगुलर भर्तियों की कवायद शुरू करने की कोशिश जारी है।

See also  यूटी सचिवालय घेराव से पहले माननीय सेक्रेटरी पर्सनल आईएएस अजय चगती ने कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

गत वर्ष से केंद्रीय निर्देशानुसार अनुसार पांच वर्ष से अधिक सैंक्शन पदों को खाली मान कर रैगुलर भर्तियों की तैयारी की जा रही है ।। चंडीगढ़ प्रशासन के कुछ विभागों में कांट्रैक्ट ने बढ़ने से रिलीविंग, सैलरी रोकने व एक्स्टेंशन न देने से क‌ई कर्मचारी प्रभावित हैं ।

इस बाबत आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग भी हुई परन्तु अब तक चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई ।।

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ के महासचिव शिव मूरत यादव ने किसी केंद्रीय सुरक्षित नीति के अभाव में इन कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए रेगुलराइजेशन पालिसी या रिटायरमेंट तक चंडीगढ़ प्रशासन से एक स्पेशल कैडर बनाने की मांग की।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से गोपाल दत्त जोशी, राजिंदर कुमार, रणबीर राणा, धर्मेंद्र राही, हरकेश चंद, रघबीर चंद,राजिंदर कटोच, रंजीत मिश्रा, सज्जन सिंह,राजकुमार इत्यादि सीनियर लीडरशिप ने कूच में सहयोग किया।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यूटी एवं एम सी के विभिन्न फेडरेशनों व युनियनों ने इस परिवार सहित कूच में सहयोग किया । संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी ने चेताया कि अगर किसी भी कांट्रैक्ट कर्मचारियों की नौकरी को कोई खतरा हुआ तो चंडीगढ़ में सभी विभागों में शीघ्र ही काम बंद का ऐलान किया जाएगा।।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी और रणबीर राणा ने कहा कि अगर यह मुद्दा जल्द नहीं सुलझा तो इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में हड़ताल की जाएगी ।

See also  ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਭੂਮੀ ਖਟਕੜ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਸਿਆਸੀ ਨਾਟਕ ਕਰਨ ਲਈ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बीस वर्षों में लगभग न के बराबर रैगुलर भर्तियां की गई हैं जिस कारण आज 20000 कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग वर्कर्स चंडीगढ़ प्रशासन के विभागों व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत हैं ।

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत ने मांग की कि चंडीगढ़ प्रशासन सिर्फ बिल्कुल खाली पदों पर ही रैगुलर भर्तियां करें ।

प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़ ने गवर्नर हाउस को परिवार सहित कूच कर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है तथा आने वाले समय में इस संघर्ष को पूरे चंडीगढ़ के अन्य संगठनों का सहयोग मिलेगा जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों पर भी पड़ सकता है ।।

शिव मूरत
महासचिव
आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़
मो: 769-628-0841

Related posts:

ਬਿੱਲ ਲਿਆਓ ਇਨਾਮ ਪਾਓ' ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪ੍ਰਾਪਤ 533 ਗਲਤ ਬਿੱਲਾਂ ਲਈ 3 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਲਗਾਇਆ: ਹਰਪਾਲ ਸ...

Aam Aadmi Party

Lok Sabha elections 2024: Punjab Police fully geared up to ensure free, fair and peaceful polls- DGP...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Khedan Watan Punjab Diyan-2023 : ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

Khedan Watan Punjab Diya

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਆਟਾ/ਕਣਕ ਦੀ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਲਈ ਨਵੀਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ...

Punjab Cabinet

ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿਚ ਸਥਿਤੀ ਉਤੇ ਨਿਰੰਤਰ ਨਿਗਰਾਨੀ ਰੱਖ ਰਿਹਾਂ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ

Flood in Punjab

ਏ.ਜੀ.ਟੀ.ਐਫ. ਵੱਲੋਂ ਬਰਨਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਦੋ-ਤਰਫ਼ਾ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੰਬੀਹਾ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਮੁੱਖ ...

Barnala

ਪ੍ਰੋ ਬੀ ਸੀ ਵਰਮਾ ਨੂੰ ਸੇਜਲ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਇਗੀ

Punjab News

Four MBBS Seats earmarked for terrorist victim students in Central Pool.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

मानसून के सीजन में बिजली गई तो 0172-4639999 नंबर पर करें शिकायत।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਮੰਤਰੀ ਬ੍ਰਹਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ-ਹਰ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

PVS Speaker Kultar Singh Sandhwan Condoles Demise of Journalist Jashandeep Singh Chauhan

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰ...

Flood in Punjab

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਕਾਇਆ ਵਸੂਲੀ ਲਈ ਯਕਮੁਸ਼ਤ ਨਿਪਟਾਰਾ ਯੋਜਨਾ ਲਈ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ ਵਿੱਚ 16 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਵਾਧਾ: ਚੀਮਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ 50 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖੇਪ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮਲਕੀਅਤ ਕਾਲੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ; 9 ਕ...

Drugs In Punjab

प्रशासन और केंद्र सरकार तुरंत चण्डीगढ़ उद्योग संयुक्त मंच की मांगें स्वीकार करे - कांग्रेस

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Finance Minister Harpal Singh Cheema Directs Administrative Secretaries to Boost Capital Creation an...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Bajwa slams Mann for failure to ensure uninterrupted power supply 

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕਰਨ ਦੀ ਇਜ਼ਾਜਤ ਨਹੀਂ ਦੇਵੇਗੀ: ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਚਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਤੋਹਫਾ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.