चंडीगढ़ में पीने के पानी को लेकर बड़ा खुलासा, 35,220 मीटर खराब!

पिछले कई वर्षों से नगर निगम को हो रहा है करोड़ों का नुकसान : डॉ. एसएस आहलूवालिया
बीजेपी जानबूझकर लोगों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने से रोक रही है: मेयर कुलदीप कुमार
पानी के लीकेज और खराब मीटरों को ठीक कराने से नगर निगम को करोड़ों रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़, 29 मार्च, 2024: चंडीगढ़ में पीने के पानी को लेकर आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया और मेयर कुलदीप कुमार ने कई बड़े खुलासे किये। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की, आप पार्षद योगेश ढींगरा, प्रेम लता और कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसवीर बंटी, तरूणा मेहता भी मौजूद रहे।

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने खुलासा करते हुए कहा कि कैसे ख़राब मीटरों के द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले कई सालों से चंडीगढ़ नगर निगम को जानबूझकर करोड़ों का नुकसान पुहंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी से पता चला है कि चंडीगढ़ में कुल 1,85,515 पेयजल मीटर लगाए गए हैं। इनमें से 1,73398 मीटर आवासीय मकानों में लगे हैं। इनमें से 35,220 मीटर ख़राब हैं, जो काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खराब मीटरों की वजह से चंडीगढ़ नगर निगम को पिछले कई सालों से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 8 सालों में बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम को पूरी तरह से फेल कर दिया है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में जानबूझकर अधिकारियों से मिलीभगत कर नगर निगम को घाटे में पहुंचाया है। 35,220 मीटर ख़राब होने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं होना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। अगर ये मीटर सही समय पर ठीक हो गए होते तो आज नगर निगम घाटे में नहीं होता।

See also  ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਢਿੱਲੇ ਰਵੱਈਏ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਵਧੀ: ਬਾਜਵਾ

उन्होंने आगे कहा कि आरटीआई से जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ में 50,359 ऐसे मीटर हैं, जिनकी खपत 20,000 लीटर प्रति माह से कम है। इन मीटरों का औसत मासिक बिल 39,65,771 रुपये है। जिन्हें आसानी से मुफ्त पानी दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल परोहित द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पारित 20,000 लीटर मुफ्त पानी के एजेंडे को अचानक बिना सोचे-समझे खारिज कर दिया गया। जो चंडीगढ़ के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने नेताओं के कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन चंडीगढ़ वासियों के लिए 39,65,771 रुपये नहीं हैं, जिससे चंडीगढ़वासियों को 20,000 लीटर मुफ्त पानी दिया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि अगर शहर में पानी के लीकेज और खराब मीटरों को दूर कर दिया जाए तो इससे नगर निगम को करोड़ों रुपये का फायदा होगा, जिससे शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी जनविरोधी पार्टी है, जिसका उदाहरण समय-समय पर सामने आता रहता है। अब फिर खुलासा हुआ है कि साल 2019 में नगर निगम में पानी का बिल बढ़ाने का जो एजेंडा लाया गया था, उसका समर्थन कर पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा चंडीगढ़ वासियों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया। जिसके कारण 2020 में पानी का बिल बढ़ा दिया गया और शहरवासियों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया। डॉ. एसएस आहलूवालिया ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी के और भी काले कारनामे उजागर होंगे।

See also  ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਦੀ ਤੀਰਅੰਦਾਜ਼ ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਚੈਂਪੀਅਨ ਬਣਨ ‘ਤੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ

इस मौके पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि आज उन्होंने गृह सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है कि शहर में पीने के पानी के बिल में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे शहरवासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने बीते दिन शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा पास किया है, इसलिए हमें शहरवासियों पर 5% बिल वृद्धि रोकनी चाहिए और 20,000 लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराने के लिए आगे की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने में बाधा डाल रही है।

Related posts:

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਰਮੇ ਦੇ ਬੀਜਾਂ ਦੀ 2.69 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸਬਸਿਡੀ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ

Punjab News

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਵੇਰਕਾ ਫਰੂਟ ਦਹੀਂ, ਕਰੀਮ ਅਤੇ ਐਕਸਟੈਂਡਡ ਸ਼ੈਲਫ ਲਾਈਫ ਮਿਲਕ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

सेक्टर 7 व 26 के शोरूमों पर सीलिंग व नोटिस की लटकी तलवार, निगाहें 5 मार्च की सुनवाई पर - PunjabSamac...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

70311 ਡੀਲਰਾਂ ਨੇ ਓ.ਟੀ.ਐਸ-3 ਦਾ ਲਾਭ ਉਠਾਇਆ, ਸਰਕਾਰੀ ਖਜ਼ਾਨੇ 'ਚ ਆਏ 164.35 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

The Excise Department U.T. Chandigarh is going to implement a track and trace system to effectively ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सी एंड सीसी) राज्य परिवहन प्राधिकरण ने छात्रों को वाहन सुरक्षा उपायों पर शि...

Chandigarh

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਂਜ ’ਚ ਚਲਾਇਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ 41 ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀ...

Punjab Police

Haryana Governor Bandaru Dattatreya honored 34 outstanding people for excellence - punjabsamachar.co...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

MCC Constitutes 18 flood control teams and 7 control centre during raining season

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸਦਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਦੀ ਹਮਾਇਤ ...

Punjab Police

प्रशासक के सलाहकार ने 8 वीं बोस्किया राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2023-24 के विजेताओं से की मुलाकात ।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

16 फरवरी की हड़ताल की तैयारी मुकम्मल। कर्मचारी हड़ताल कर शिवालिक होटल के साथ वाले मैदान में करेंगे रैल...

Chandigarh

ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ ਵਿਖੇ ਯੂਨੈਸਕੋ ਫੋਰਮ ਵਿੱਚ ਪਾਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਸਿੱਖਿਆ ਮਾਡਲ ਦੀ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਮਿਲਣਗੇ 28 ਨਵੇਂ ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਿਬਿਨ ਸੀ 17 ਮਈ ਨੂੰ ਦੂਜੇ ਫੇਸਬੁੱਕ ਲਾਈਵ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕਰਨਗੇ ਰਾਬਤਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ 5000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਦਾ ਲਾਈਨਮੈਨ ਕਾਬੂ

ਪੰਜਾਬ-ਵਿਜੀਲੈਂਸ-ਬਿਊਰੋ

Two Mohali Girls Make It To Air Force Academy; Training To Begin From January.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Punjab State Child Rights Protection Commission to take strict action in School Gate Incident involv...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਫ਼ਲਾਇੰਗ ਸਕੁਐਡ ਨੇ 5 ਲੀਟਰ ਡੀਜ਼ਲ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਣੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਟਿਕਟ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਕੰਡਕਟਰ...

ਪੰਜਾਬ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ

All hurdles in planned urban development will be removed: Hardeep Singh Mundian

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.