आप -कांग्रेस के इशारे उखाड़ी मलोया वासियों के घर से मोदी परिवार की नेम प्लेटे-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा

-भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने पुलिस को की मलोया में नेम प्लेटें उखाड़ने की शिकायत
-नेम प्लेटें तो उखाड़ दी,मगर जनता के दिल से कैसे निकाल सकोगे प्रधानमंत्री मोदी को-मल्होत्रा

चंडीगढ़। मलोया के 300 परिवारों द्वारा अपने घरों पर लगाई ‘मोदी का परिवार’ की नेम प्लेटें
उखाड़ने से यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भाजपा ने इस घटनाक्रम का आरोप नगर निगम चंडीगढ़ पर लगाया है।वहीं इस घटना के बाद चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जानकारी यह भी मिली है कि भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने इस संदर्भ में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की है और पुलिस को चेताया है कि नगर निगम की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


चंडीगढ़ भाजपा के और प्रदेश महासचिव हुकम चंद व प्रभारी संजीव राणा ने इस संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के तंज का जवाब देते हुए मलोया वासियों ने अपने घरों पर ‘मोदी का परिवार’ की नेम प्लेटें लगाई थी।आज उन्हें सूचना मिली कि मलोया में जिन घरों पर यह प्लेटें लगी थी,उन्हें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के इशारे पर नगर निगम चंडीगढ़ ने पुलिस की मदद लेकर उखाड़ दिया। राणा ने इस घटना पर कड़ा गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी संपत्ति पर खुद की मर्जी से जिस पार्टी चाहे बैनर,झंडा या सामग्री लगा सकता है। मगर हद की बात यह है कि नगर निगम ने अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके नेता के बैनर ही उखाड़ दिए। राणा ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ 2023-24 ਵਿੱਚ 71 ਲੱਖ ਘਰੇਲੂ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜ਼ੀਰੋ ਬਿੱਲ ਦਾ ਲਾਭ: ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ.

इस घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। यह जानकारी मिलते वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ 300-400 लोगों ने ही अपने घर के बाहर मोदी परिवार की नेम प्लेटें लगाई थी,जिसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेता सहन नहीं कर सके,लेकिन मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्य जनता की नस नस में है। उसे वह कैसे बाहर करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी ,डा.बीआर अंबेडकर जिला के अध्यक्ष रवि रावत और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा मलोया वासी मौजूद रहे।

See also  ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਹਰ ਸੰਸਦੀ ਸੀਟ 'ਤੇ ਜਨਤਾ ਦੇ ਸੁਝਾਵਾਂ ਲਈ 2-2 ਵੈਨ ਉਤਾਰੀਆਂ-ਜਾਖੜ

Related posts:

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ 10,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਦਰਜਾ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕਾਬੂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Bajwa seeks Mann's resignation over gangster's interview.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Only OLA and Uber to provide the cab services in Chandigarh

Chandigarh

ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਵਾਧੇ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜੇਬਾਂ ਨੂੰ ਖੋਰਾ ਲਾਇਆ: ਬਾਜਵਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸਰਕਾਰੀ ਬਰਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਖੇਤੀਬਾੜੀ) ਕੋਰਸ ਜਲਦ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ: ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ...

ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਸਮਾਚਾਰ

Minister Dr Baljit Kaur Disburses Financial assistance to 1704 children under the Sponsorship and Fo...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

All BJP councillors are united for mayor election in Chandigarh: Atul Garg

Chandigarh

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਿਦਕ ਤੇ ਸਿਰੜ ਨੂੰ ਕੀਤ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ, ਸਪੈਸ਼ਲ ਡੀਜੀਪੀ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

Ludhiana

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਚਲਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਲਈ 'ਆਪ' ਨੂੰ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Amritsar robbery case: daughter of victim’s driver, her fiancé among 7 held; ₹41.40l, 800gm gold rec...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਵੱਲੋਂ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਅਤੇ ਜ਼ੀਰਾ ਵਿਖੇ ਸੋਧੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਸਿੰਜਾਈ ਲਈ ਵਰਤਣ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਉਦ...

Firozpur

कांग्रेस में है देश के लिए शहादत देने की परंपरा, भाजपा में नहीं: तिवारी

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਆਪ' ਦੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫਲਾਪ ਸ਼ੋਅ: ਬਾਜਵਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਜੀ-20 ਸੰਮੇਲਨ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਰੈੱਡ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾਈ

Punjab Crime News

ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਜਿੱਤ 'ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਵੱਡੀ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰ: ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ

Amritsar

उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा आगामी 24 मार्च को 31वें रक्तदान शिविर के साथ ही दो दिवसीय उत्तराख...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Cm Calls Upon People To Follow Teachings Of Sri Guru Tegh Bahadur Ji

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Lok sabha elections 2024: 80% police force, 250 companies of central forces to ensure free and fair ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.